देवेन्द्र फड़नवीस की ताजपोशी बतौर मुख्यमंत्री महाराष्ट्र

देवेन्द्र फड़नवीस की ताजपोशी बतौर मुख्यमंत्रीमहाराष्ट्र
लम्बे घमासान और खींचतान के बाद आख़िरकार महाराष्ट्र को मुख्यमंत्री मिलने का समय आ गया। महाराष्ट्र भाजपा विधायक दाल ने देवेन्द्र गंगाधर फड़नवीस को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला आखिर ले लिया। 22 जुलाई 1970 को नागपुर में जन्मे 44 वर्षीय देवेन्द्र फड़नवीस कल 31 अक्टूबर 2014 को मुंबई में मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। महाराष्ट्र के 23 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विदर्भ के कद्दावर और कर्मठ नेता देवेन्द्र फड़नवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य कई जाने माने नेता।
देवेन्द्र फड़नवीस भाजपा के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष होने के साथ साथ भाजपा के वर्तमान विधायक भी हैं।फड़नवीस 21 वर्षा की उम्र में 1992 और 1997 में दो बार लगातार महाराष्ट्र के नागपुर में नागपुर नगर निगम में निगम पार्षद चुने जाने वाले सबसे काम उम्र के युवा नेता हैं। इनके राजनितिक जीवन का प्रारम्भ 1990 के शुरुआती दशक में भाजपा के भारतीय जनता युवा मोर्चा से वार्ड अध्यक्ष के पद से हुई। 1997 में 27 वर्ष की उम्र में नागपुर के सबसे कम उम्र चुने जानेवाले मेयर रहे हैं। फड़नवीस महाराष्ट्र प्रदेश परिषद में दोबारा चुने जाने वाले एकमात्र मेयर रहे। फड़नवीस 1999 से लगातार विधान सभा चुने जाते रहे हैं।
शिव सेना के मनोहर जोशी के बाद फड़नवीस मराठा राजनीती और राजनीतिज्ञों से हावी महाराष्ट्र जैसे प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने वाले दुसरे ऐसे नेता हैं जो ब्राह्मण हैं। स्पष्टवादी, मृदुलभाषी साफ़ छवि रखने वाले फड़नवीस न सिर्फ लोगों के चहेते हैं बल्कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी करीबी और चाहनेवालों में से मने जाते हैं।
बहराल कल फड़नवीस महाराष्ट्र के मुख्यामंत्री बन जाएंगे पर अब देखना यह है कि फड़नवीस जनता की उम्मीदों पर कितने खरे उतरते हैं, महाराष्ट्र का कितना विकास कर पाते हैं और महाराष्ट्र के लोगों का कितना विश्वास जीत पाते हैं।
– डी एन श्रीवास्तव